Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : यातायात नियमों का पालन कराने सड़क पर उतरे एसपी

Latehar: जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने एवं लोगों में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन शुक्रवार को सड़क पर उतरे. उनके साथ जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष सिंह व एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र भी मौजूद थे. इस दौरान उन्होने बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले दुपहिया वाहन चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट पहन कर वाहन चलाने की हिदायत दी. उन्होने कहा कि जीवन अनमोल है और सड़क दुर्घटनाओं में अधिक मौतें हेलमेट नहीं पहने के कारण होती है. उन्होंने युवकों को लापरवाही से वाहन से नहीं चलाने एवं स्टंट नहीं करने की भी चेतावनी दी. एसपी ने कहा कि यह अभियान लोगों को परेशान करने के नहीं वरन जीवन रक्षा के लिए चलायी जा रही है. लोग अपनी जिम्मेवारी समझें और यातायात नियमों का पालन करें. इसे भी पढ़ें:सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-rejected-the-petition-to-ban-bbc-said-this-is-a-completely-false-idea/">सुप्रीम

कोर्ट ने बीबीसी पर प्रतिबंध लगाने की याचिका खारिज की, कहा- यह पूरी तरह मिथ्या विचार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/sss-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सड़क दुर्घटनाओं में हुई काफी वृद्धि

बता दें कि पिछले दिनों जिले में सड़क दुर्घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है. कई लोगों की जान इसमें गयी है. इसे लेकर वाहन चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान जिला मुख्यालय के कई जगहों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. शहर के थाना चौक, जुबली चौक, धर्मपुर मोड़, कीनामाड़ व रेलवे स्टेशन रोड में औरंगा नदी पुल के पास दुपहिया व चार पहिया वाहनों की जांच की गयी. पुलिस ने सीट बेल्ट, हेलमेट व वाहनों के कागजातों की जांच की. 150 से अधिक वाहनों को जब्त कर जुर्माना वसूला गया. इसे भी पढ़ें:हिंडनबर्ग-अडानी">https://lagatar.in/sc-expresses-concern-over-heavy-loss-to-investors-in-hindenburg-adani-case/">हिंडनबर्ग-अडानी

मामले में SC ने निवेशकों के भारी नुकसान पर चिंता जतायी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही