Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बैठकों से नदारद रहने वाले लातेहार SP आज हुई आपदा प्रबंधन के महत्वपूर्ण बैठक में भी नहीं पहुंचे

Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार के एसपी प्रशांत आनंद ने सरकारी कार्यक्रमों और बैठकों में जाना कम कर दिया है. इसे लेकर लातेहार के प्रशासनिक महकमे में तमाम तरह की चर्चा हो रही है. प्रशांत आनंद जल्द ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले हैं. लेकिन पिछले छह माह से वह बैठकों या सरकारी समारोह में जाते ही नहीं. जाते भी हैं तो देर से पहुंचते हैं. ताजा मामला गुरुवार का है. लातेहार जिला प्रशासन की ओर से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक आयोजित की गयी थी.

यह बैठक वैक्सीनेशन को लेकर आयोजित किया गया था. जिसमें डीसी समेत जिले के कई पदाधिकारी उपस्थित थे. लेकिन लातेहार एसपी इस बैठक में शामिल नहीं हुए और न ही ऑनलाइन ही शामिल हुए. उन्होंने इस बैठक में शामिल होने के लिए डीएसपी को भेज दिया. इससे पहले भी बीते चार अप्रैल की सुबह लातेहार जिला स्थापना समारोह कार्यक्रम में लातेहार जिला के तमाम प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. लेकिन एसपी प्रशांत आनंद नहीं थे. इसे लेकर समारोह में खुसुर-फुसुर होने लगे थे.

लगातार.इन ने जब एसपी से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें बुखार है. कोरोना का वक्त है. इस कारण नहीं जा पाये. जब उन्हें बताया गया कि इससे पहले भी ऐसा हुआ है. राज्य सरकार के स्थापना दिवस समारोह में भी आप नहीं गये थे, तब उन्होंने उल्टा सवाल किया कि क्या आप मुझे ट्रैक कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें - कोविड">https://lagatar.in/the-high-court-sought-a-detailed-affidavit-from-the-government-on-the-petition-to-give-the-bodies-of-the-dead-people-from-kovid-to-the-relatives/80945/">कोविड

से मृत लोगों के शव परिजनों को देने की याचिका पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा विस्तृत शपथपत्र

कब-कब किस कार्यक्रम में नहीं गये एसपी

4 अप्रैल : लातेहार जिला के 20 वें स्थापना दिवस पर कारगिल पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक, डीसी, डीडीसी समेत कई पदाधिकारी पहुंचे थे. लेकिन इस कार्यक्रम में एसपी नहीं पहुंचे.

26 जनवरी: गणतंत्र दिवस पर लातेहार के कारगिल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में लेट से पहुंचे थे एसपी.

29 दिसंबर 2020: राज्य सरकार के एक साल पूरे होने पर लातेहार जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में आयोजित राजकीय कार्यक्रम में नहीं पहुंचे. विक्टिम कॉम्पन्सेशन के बैठक में नहीं पहुंचते. जिला स्तर पर जिला जज की बैठक में कई बार नहीं पहुंचे.

इसके अलावा जिला खनन टास्क फोर्स, अभियोजन, उग्रवादी हिंसा, सीसीए,यूपीए की बैठक में भी कम ही पहुंचे हैं.

इसे भी पढ़ें -रेमडेसिविर">https://lagatar.in/remdesivir-black-marketing-case-hc-asks-cid-adg-are-you-afraid-is-someone-trying-to-influence-the-investigation/80984/">रेमडेसिविर

कालाबाजारी मामलाः HC ने CID ADG से पूछा-आप डर तो नहीं रहे? कोई जांच प्रभावित करने की कोशिश तो नहीं कर रहा ?

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही