Search

 
 
 

लातेहार : व्यवहार न्यायालय में 27 अप्रैल को विशेष लोक अदालत का आयोजन

 
20 प्रतिशत से अधिक लंबित वादों के निपटारे का लक्ष्य : सचिव Latehar :  झारखंड विधिक सेवा प्रधिकार के निर्देश पर आगामी 27 अप्रैल को लातेहार व्यवहार न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए प्री- लोक आदालत सिटिंग 21 अप्रैल से शुरू होगी. इस विशेष लोक आदालत में चेक बाउंस और बिजली से संबधित लंबित वादों का निपटारा किया जायेगा. विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर जिला विधिक सेवा प्रधिकार परिसर में सचिव स्वाति विजय उपाध्याय की अध्यक्षता में मिडिएटर और पारा लीगल वोलियंटर की एक बैठक की गयी. बैठक में उक्त लोक आदालत में अधिक से अधिक वादों का निपटारा करने पर विचार विमर्श किया गया. सचिव ने बताया कि कुल लंबित वादों का 20 प्रतिशत से अधिक वादों के निपटारे करने का लक्ष्य रखा गया है. इसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है.

लोक अदालत की सफलता को लेकर हुई बैठक में ये रहे शामिल

बैठक में अधिवक्ता अनिल कुमार ठाकुर, सुनील कुमार, पंकज कुमार, संजय कुमार, लाल अरविंद नाथ शाहदेव, नवीन कुमार गुप्ता, बनवारी प्रसाद, वासुदेव पांडेय, देवेंद्र कुमार द्विवेदी, प्रदीप उपाध्याय, नरोत्तम पांडेय, मिथिलेश कुमार, सविता साहू, संतोष रंजन, अरविंद गुप्ता, कुमार अमित, विक्रांत सिंह, धीरेंद्र शुक्ला, प्रमोद कुमार पांडेय, अब्दुल सलाम, रमन कुमार महतो, स्वप्निल कुमार सिंह, कौशल किशोर पांडेय, आभाष कुमार, अशोक कुमार सिंह, रितु रानी, रजनीश भूषण और अमित कुमार गुप्ता, हरिओम पांडेय, कौशल पांडेय, उज्जवल पांडेय, श्याम किशोर पांडेय, बिपिन पांडेय, बदरू दोजा, सब्दर अली, प्रज्ञा सिंह, मनोज मिश्रा, आर्यन कुमार, आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही