Search

 
 
 

लातेहार : हनुमान जयंती पर विशेष पूजा अर्चना, सुख-समृद्धि की कामना

 
Latehar: हनुमान जयंती के अवसर पर शहर के थाना चौक स्थित मनोकामना सिद्धि हनुमान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई. पुजारी त्रिभुवन पांडेय के सानिध्य में विशेष पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गयी. इस अवसर पर सुंदरकांड का पाठ भी किया गया. त्रिभुवन पांडेय ने कहा कि हनुमान जयंती का विशेष महत्व है. इस दिन राम भक्त हनुमान की पूजा अर्चना करने से मनोकामना पूर्ण होती है. अगर राम को प्रसन्न करना है तो उससे पहले उनके भक्त हनुमान को प्रसन्न करना होगा. हनुमान हर बिगड़े काम बनाते हैं. हनुमान जयंती पर विशेष आरती कर महाप्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर कल्याणी पांडेय समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-प्रत्येक">https://lagatar.in/every-worker-should-consider-himself-a-candidate-and-work-hard-great-results-will-come-babulal-marandi/">प्रत्येक

कार्यकर्ता खुद को प्रत्याशी मानकर कड़ी मेहनत करें, आयेगा शानदार परिणाम : बाबूलाल मरांडी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही