Search

लातेहार : योग को अपनाकर रहें निरोग, मनाया गया महिला दिवस

Latehar: महिला पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी सुधा देवी ने योग को अपने जीवन में उतारने की अपील की. उन्होंने कहा कि योग से असाध्य रोग तक ठीक हो जाते हैं. स्वामी रामदेव ने देश वासियों को योग के माध्यम से निरोग बनाने का बीड़ा उठाया है. उनके इस अभियान को आगे बढ़ाना है. सुधा देवी रविवार को पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में आयोजित योग शिविर को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने आगे कहा कि योग प्राचीन भारत की विधा है. आज पूरा विश्व योग की महत्ता को समझ रहा है. आज भारत के ही प्रयास से पूरे 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है. उन्होंने स्वदेशी सामग्रियों का इस्तेमाल कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की भी अपील की. साथ ही शिविर में योग एवं प्रणायाम के कई क्रियाओं के बारे में जानकारी दी. मौके पर महिला पतंजलि की जिला प्रभारी सुनीता गुप्ता ने भी योग एवं प्रणायाम की जानकारी दी. महिला पतंजलि योग समिति के गतिविधियों से अवगत कराया गया. मौके पर किरण देवी, आलोका देवी, बीके अमृता, स्वाति मिश्रा व नवीन कुमार समेंत कई लोग उपिस्थत थे. कार्यक्रम में सुधा देवी को उपहार भेट किया गया. इसे भी पढ़ें :प्रखंडों">https://lagatar.in/health-and-wellness-centers-are-already-present-in-the-blocks-yet-the-tender-was-taken-out/">प्रखंडों

में पहले से मौजूद हैं चकाचक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, फिर भी निकाला टेंडर
दूसरी खबर

विश्व महिला दिवस मनाया गया, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/mmmm-11.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> लातेहार में तेजस्विनी परियोजना की गिजनियाटांड़ क्लब के द्वारा रविवार को विश्व महिला दिवस मनाया गया. मौके पर वाईएफ सुकन्या देवी ने कहा कि आज महिलायें हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. समाज व राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की भी अहम भूमिका है. उन्होंने किशोरियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा करने की अपील की. कहा कि आज सरकार महिला व किशोरियों के लिए कई कल्याणकारी योजनायें चला रही है, उसका लाभ लेना चाहिए. उन्होने किशोरियों को शिक्षित होने एवं दूसरों को भी शिक्षित करने की सलाह दी. कार्यक्रम में क्लब की अन्य गतिविधियों पर चर्चा की गयी. मौके पर श्रुति कुमारी, मानसी कुमारी, शीतल कुमारी, अंशु कुमारी, शिवानी कुमारी, सुरजमुखी कुमामरी, संध्या कुमारी, कोमल कुमारी, रूपा कुमारी, रीमा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, मालमति देवी, मीना देवी, पुष्पा देवी, कोमल कुमारी, लालसा कुमारी व पूजा कुमारी आदि उपिस्थत थे. कार्यक्रम के अंत में अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनायें दी गयी. इसे भी पढ़ें :होली">https://lagatar.in/international-dj-oly-enthralls-the-people-of-ranchi-watch-video/">होली

पर इटरनेशनल डीजे ‘OLY’ ने रांचीवासियों को खूब झुमाया, देखें वीडियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp