Search

 
 
 

लातेहार : सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीसी

 
Latehar : डीसी भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की ऑनलाइन एक बैठक आयोजित की गयी. डीसी ने कहा कि त्योहारों में व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष एहतियात एवं निगरानी बरती जायेगी. शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहारों को संपन्न कराने के लिए सामूहिक भागीदारी आवश्यक है. उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से सांप्रदायिकता व अफवाह फैलाने की कोशिश की गई, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने ऐसे असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया है. डीसी ने कंट्रोल रूम स्थापित करने एवं दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया. एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर पूर्व से तैयारी करने की आवश्यकता है. उन्होंने प्रतिबंधित या गोवंशीय पशु की कुर्बानी पर विशेष नजर बनाये रखने की बात कही. उन्होंने कहा कि साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जाएगी. सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक सद्भाव में बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी एवं गश्ती करने का निर्देश दिया है. बैठक में आईटीडीए परियोजना निदेशक विंदेश्वरी ततमा, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप के अलावा जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी आदि ऑनलाइन जुड़े थे. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/crisis-on-the-existence-of-jagannathpur-fair/">जगन्नाथपुर

मेले में वसूली से दुकानदार परेशान, बोले- ऐसा रहा हाल तो अगले साल नहीं लगायेंगे दुकान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही