Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : दस्तावेज नवीस संघ की हड़ताल जारी, 11 दिनों से काम ठप

Latehar : राजस्व विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार निबंधन की मांग को लेकर दस्तावेज नवीस संघ की हड़ताल गत 26 अप्रैल से जारी है. हड़ताल के कारण जिले में भूमि निबंधन का कार्य पिछले 11 दिनों से ठप है और इससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है. इस बीच शनिवार को दस्तावेज नवीस संघ की बैठक कचहरी परिसर में संघ के सचिव दिलीप कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में की गयी. सचिव ने कहा कि जब तक राजस्व विभाग के द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार निबंधन नहीं होगा, हड़ताल जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि जिला अवर निबंधक पदाधिकारी के अडि़यल रवैये के कारण दस्तावेज नवीसों को मजबूर होना पड़ा. दस्तावेज नवीस अमलेश कुमार सिंह ने कहा कि जिला अवर निबंधक पदाधिकारी के द्वारा तुगलकी फरमान जारी किया जाता है. जो दस्तावेज ऑनलाइन है, उसे भी सत्यापित कर लाने का आदेश दिया जाता है. इससे आम लोग परेशान हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, यह हड़ताल जारी रहेगी. बैठक में गुड्ड तिवारी, मुस्तकीम मियां, पप्पू खान, कामेश्वर तिवारी, बक्शू अंसारी, असगर खान, विपिन ठाकुर व फरीद समेत कई दस्तावेज नवीस उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-the-forest-department-gave-compensation-to-the-old-woman-injured-by-the-bear-attack/">सिमडेगा

: भालू के हमले से घायल वृद्धा को वन विभाग ने दिया मुआवजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही