Search

 
 
 

लातेहार: हड़ताल खत्म, 15 मई से काम पर लौटेंगे दस्तावेज नवीस

 
Latehar: लातेहार जिला में 26 अप्रैल से दस्तावेज नवीस बेमियादी हड़ताल पर थे. जिसके बाद शनिवार (13 मई) को दस्तावेज नवीस संघ की बैठक हुई. जिसमे यह निर्णय लिया गया कि सोमवार से दस्तावेज नवीस अपने काम पर लौट जायेंगे. अवर निबंधन पदाधिकारी से सकारात्मक बात होने के बाद उन्होंने काम पर लौटने का निर्णय लिया. संघ के सचिव दिलीप कुमार सिन्हा ने बताया कि जिला अवर निबंधन पदाधिकारी ने संघ की मांगों पर विचार करने व सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है. इसके बाद दस्तावेज नवीस संघ ने अपना हड़ताल वापस ले लिया. बता दें कि 26 मई से दस्तावेज नवीस बेमियादी हड़ताल पर है. जिसकी वजह से जिले में भूमि निबंधन का काम पूरी तरह ठप हो गया था. इससे सरकार को लाखों-करोड़ों रूपये का नुकसान हो रहा था. दस्तावेज नवीसों का आरोप था कि निबंधन पदाधिकारी द्वारा भूमि बिक्री करने वाले और खरीदने वालों को बेवजह परेशान किया जा रहा है. निबंधन पदाधिकारी द्वारा रजिस्ट्रेशन अधिनियम के खिलाफ कुछ न कुछ नियम दस्तावेज नवीसों पर थोपा जा रहा है. इसे भी पढ़ें: सचिन">https://lagatar.in/sachin-tendulkar-lodges-fir-in-mumbai-angry-over-use-of-his-name-in-fake-advertisements/">सचिन

तेंदुलकर ने मुंबई में दर्ज कराई FIR, फेक विज्ञापनों में अपने नाम के इस्तेमाल से भड़के क्रिकेटर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही