Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : स्टूडेंट यूनियन ने जिप अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, 60-40 फार्मूला का विरोध

Latehar: झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन, लातेहार ने जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी को एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में यूनियन ने बताया कि हेमंत सोरेन सरकार के झारखंड विरोधी नियोजन नीति से पूरे प्रदेश में असंतोष है. सरकार ने 60-40 का फार्मूला लाकर अन्य प्रदेशों के युवाओं को झारखंड में नौकरी का अवसर प्रदान कर दिया है. इससे झारखंड राज्य के युवाओं का हक छीना जा रहा है. इसके विरोध में पिछले तीन महीने से सरकार के विरुद्ध आंदोलन किया जा रहा है. इसमें विधानसभा घेराव, मुख्यमंत्री आवास घेराव व झारखंड बंद शामिल है. बावजूद इसके सरकार स्टूडेंट यूनियन की मांगों को नहीं मान रही है. ज्ञापन में कहा गया कि आगामी 10 मई से 11 जून तक सरकार के इस नियोजन नीति के खिलाफ आंदोलन करेगी. ज्ञापन में सरकार के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों में झारखंड के युवाओं को नौकरी देने एवं खतियान आधारित नियोजन नीति लाने की मांग की गयी है. ज्ञापन सौंपने वालों में पप्पू यादव, सतीश कुमार, रितेश कुमार व संजय कुमार आदि का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bjp-woman-leader-watched-the-kerala-story-film-with-supporters/">गिरिडीह

: बीजेपी की महिला नेता ने समर्थकों के साथ देखी द केरल स्टोरी फिल्म
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही