Search

लातेहार : विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से बचने की दी गई सलाह

स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य व तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन Latehar:  शहर के सरस्वती विद्या मंदिर और जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को मानसिक स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्कूल जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. कार्यक्रम में डॉ. श्रवण महतो, जिला परामर्श नागेंद्र कुमार और आस्था गुप्ता ने तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विद्यार्थियों को बताया. उन्होंने कहा कि सिगरेट, बीड़ी, पान और गुटखा जैसे तंबाकू पदार्थों के सेवन से मुंह का कैंसर होने के साथ अन्य कई तरह की बीमारियां होने की संभावना बनी रहती है. गंभीर बीमारियों के कारण लोग समय से पहले जान से हाथ धो बैठते हैं. तंबाकू का सेवन शरीर के लिए नुकसानदेह है. मौके पर एसवीएम के प्राचार्य अरूण कुमार चौधरी, जेएनवी के शिक्षक बीके दुबे, राकेश सेक्सेना, मीनाक्षी कुमारी, उपेंद्र सिंह व डी कुमार समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :तुलसीदास">https://lagatar.in/ramdhari-singh-dinkar-is-the-most-read-writer-after-tulsidas-dr-subodh-singh-shivgeet/">तुलसीदास

के बाद सबसे अधिक पढ़े जाने वाले रचनाकार हैं रामधारी सिंह दिनकर : डॉ सुबोध सिंह शिवगीत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//