Search

 
 
 

लातेहार : ‘शुभम संदेश’ कार्यालय का सीएम उत्कष्ट विद्यालय के छात्रों ने किया विजिट

 
Latehar: शुक्रवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (सीएम एसओई), लातेहार के छात्र व छात्राओं ने शहर के जुबली रोड में होटल कार्निवाल परिसर स्थित ‘शुभम संदेश’ कार्यालय का विजिट किया. वोकेशनल एजुकेशन के तहत आयोजित मीडिया मीट के इस कार्यक्रम में शुभम संदेश, लातेहार के वरीय संवाददाता आशीष टैगोर ने छात्र व छात्राओं को समाचार प्रेषण की कई जानकारियां दी. उन्होने समाचार संकलन से जुड़ी कई बातों से छात्रों को अगवत कराया. कहा कि समाचार साधारण बोलचाल के भाषा में अच्छी लगती है. अलंकार या विशेषणों के प्रयोग से हमेशा बचना चाहिए. समाचार पत्र समाज के हर वर्ग तक पहुंचता है, ऐसे मे सरल व आसान भाषा लोगों को प्रभावित करती है. कई छात्र व छात्राओ ने पत्रकारिता से संबंधित कई प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासा शांत की. विद्यालय के 12 वीं के छात्र आयुष चौधरी ने कहा कि उन्हें शुभम संदेश के कार्यालय में आ कर बहुत अच्छा लगा. उसके मन में पत्रकार व पत्रकारिता के लिए विशेष स्थान है. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक लवकुश प्रसाद के अलावा छात्र आयुष चौधरी, आयुष कुमार समेंत कई छात्र व छात्रायें शामिल थे. इसे भी पढ़ें-">https://lagatar.in/bjp-aam-aadmi-party-protest-against-each-other-over-corruption-and-rigging-in-chandigarh-mayor-elections/">

 भ्रष्टाचार और चंडीगढ़ महापौर चुनाव में धांधली को लेकर भाजपा-आम आदमी पार्टी का एक दूसरे के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही