Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पेश किए एक से बढ़कर एक मॉडल

Latehar: संत जेवियर कॉलेज, महुआडांड़ में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी नीत निखिल सुरीन, कार्य पालक दंडाधिकारी जितेन्द्र कुमार सिंह, प्रमुख कंचन कुजूर, उपप्रमुख अभय मिंज, डा. प्रेमचंद महतो एवं प्राचार्य डॉ फादर एमके जोश ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. मौके पर प्राचार्य डॉ. जोश ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. वहीं एसडीओ सुरीन ने कहा कि कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी से विद्यार्थियों में छिपी हुई प्रतिभा निखरती है. विज्ञान शोध, सोच और जिज्ञासा का विषय है. विज्ञान चमत्कार का दूसरा नाम है. प्राचार्य डॉ. फादर एमके जोश ने बताया कि आज विज्ञान प्रदर्शनी समारोह पर विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण, वैज्ञानिक अर्न्तदृष्टि और रचनात्मकता के साथ कला, विज्ञान व भौतिकी में अभिरूचि को दर्शाते हुए मॉडल बनाया है. मौके पर उप प्राचार्य सिस्टर कैसलिन,चंद्रोदया, जोली, फादर समीर टोप्पो, फादर राजीव, प्रो कीर्ति मिंज, प्रो रीमा रेणु कन्डुलना, प्रो रश्मि सुमन टोप्पो, प्रो शशि शेखर, प्रो मनीषा बखला, प्रो शालिनी बाडा, प्रो सुरभि, प्रो अभय सुकुट डुंगडुंग प्रो रोनित खेस्स मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही