Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : छात्रों ने स्कूल में दाखिला के लिए घेरा डीईओ कार्यालय

Advertisement
Advertisement
Latehar : जिला मुख्यालय के प्लस-टू उच्च विद्यालयों में कक्षा नौ व 11 वीं में छात्रों का दाखिला नहीं हो रहा है. इसे लेकर कक्षा नौ व 11वीं के छात्र व छात्राओं ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय का घेराव किया. छात्रों ने कहा कि जिला मुख्यालय के प्लस टू उच्च विद्यालय एवं राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में तब्दील किया गया है. यहां सीबीएसई बोर्ड का पाठ्यक्रम लागू किया जायेगा और कक्षा नौ में मात्र 80 छात्र व छात्राओं का नामांकन लिया जायेगा. छात्राओं का कहना है कि जिला मुख्यालय में यही दो उच्च विद्यालय है, अगर यहां मात्र 80-80 छात्राें का नामांकन किया जायेगा तो शेष छात्र कहां जायेंगे. जबकि मध्य विद्यालय से आठवीं की कक्षा उतीर्ण करने वाले छात्रों की संख्या तकरीबन एक हजार है. बाद में जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार ने छात्रों से बात की. उन्होंने एक सप्ताह के अंदर इस समस्या का सामाधान करने की बात कही. उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के आसपास के स्कूलों को चिन्हित किया जा रहा है. उनका चयन कर उन्हें मध्य विद्यालय से उच्च विद्यालय में अपग्रेड किया जायेगा. इधर, छात्र नेता नागमणि ने कहा कि अगर छात्रों की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : सहकारिता">https://lagatar.in/mithali-sharma-assistant-registrar-of-cooperative-department-arrested-for-taking-10000-bribe/">सहकारिता

विभाग की सहायक निबंधक मिताली शर्मा 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही