Search

 
 
 

लातेहार : विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

 
Mahuadand, Latehar: महुआडांड़ प्रखंड मुख्यालय के प्रोजेक्ट समुंद्री देवी बालिका उच्च विद्यालय के छात्र व छात्राओं ने शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली. जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर बिरसा चौक, प्रखंड कार्यालय और बाजार होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंची. इस दौरान छात्र छात्रा ने हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे. जिसमें पहले मतदान फिर जलपान, चाहे नर हो या नारी मतदान सबकी जिम्मेवारी, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, मतदान वोट हमारा अधिकार कभी ना करें इसका बहिष्कार जैसे स्लोगन लिखा था. शिक्षक जेरला दा टोप्पो व प्रधानाध्यापक अजीत मेहता ने कहा कि भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक देश है. भारत के नागरिकों को मतदान करके सशक्त सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाना है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-gang-rape-of-a-girl-who-had-gone-out-to-party-with-her-friend-all-accused-arrested/">रांची

: दोस्त के साथ पार्टी मनाने निकली युवती के साथ गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही