Search

 
 
 

लातेहार : पांच लाख का इनामी सब जोनल कमांडर नागेश्वर भोक्ता गिरफ्तार

 
  • चुनावों में सुरक्षा बलों को क्षति पहुंचाने की बना रहा था योजना
  • पुलिस के साथ कई मुठभेड़ में रहा है शामिल
Ashish Tagore Latehar : लातेहार पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने माआवोदियों के पांच लाख रुपये के इनामी सब जोनल कमाडंर को गिरफ्तार किया है. शनिवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि 29-30 मार्च की मध्य रात्रि गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादियों के रीजनल कमेटी सदस्य छोटू खेरवार का दस्ता गारू थाना क्षेत्र के लोहरगढ़ा व मिरचइया के जंगलों में एकत्रित हो रहे हैं और आसन्न लोकसभा चुनावों में पुलिस व सुरक्षा बलों को क्षति पहुंचाने की योजना बना रहे हैं. सूचना का सत्यापन करने के बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ वेंकेटश कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया.

पुलिस को देखते ही माओवादी भागने लगे

छापामारी दल लोहरगढ़ा व मिरचइया के जंगल में पहुंची. इसी दौरान पुलिस को देखते ही दस्ता में शामिल लोग भागने लगे, लेकिन एक व्यक्ति दस्ता से बिछड़ गया. पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. सख्ती के क्रम में उसने बताया कि वह नागेश्वर भोक्ता उर्फ नागेश्वर गंझू उर्फ नेशनल भुइयां उर्फ जीनियस है. उसका घर झीरमतकोमा, बारियातू लातेहार है. एसपी ने बताया कि वह माओवादियों का पांच लाख रुपये का इनामी सब जोनल कमांडर है. हालांकि उसके पास से कोई हथियार पुलिस को बरामद नहीं हुआ है.

11 मामले हैं दर्ज

एसपी ने बताया कि नागेश्वर भोक्ता पर लातेहार जिले के विभिन्न थानों में कुल 11 मामले 17 सीएलए एक्ट, यूएपीए व आर्म्स एक्ट की धाराओं में दर्ज है. इनमें नेतरहाट थाना में एक, गारू थाना में दो, बारेसांढ़ थाना में पांच और महुआडांड़ थाना में तीन मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि अन्य जिलों में भी इसके खिलाफ मामले दर्ज हैं, उसे पता किया जा रहा है. एसपी ने बताया कि गारू व बारेसांढ़ और महुआडांड़ क्षेत्र में पुलिस के साथ हुये कई मुठभेड़ की घटनाओं में नागेश्वर भोक्ता शामिल रहा है. छापामारी अभियान में एसडीपीओ वेकेंटश कुमार के अलावा पुअनि सह थाना प्रभारी सोनू कुमार, देवेंद्र कुमार, रंजन कुमार पासवान, अजीत कुमार व सेट-1 पुलिस केंद्र लातेहार, सेट-2 गारू थाना व सेट-6 बारेसांढ़ के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : बोकारोः">https://lagatar.in/bokaro-sex-racket-was-going-on-in-rajasthan-guest-house-of-gomia-action-taken-on-the-instructions-of-dig-surendra-jha-six-arrested/">बोकारोः

गोमिया के राजस्थान गेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट, डीआईजी सुरेंद्र झा के निर्देश पर हुई कार्रवाई, छह गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही