Search

 
 
 

लातेहार : सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता की हुई शुरुआत, 27जुलाई को होगा फाइनल मैच

 
Latehar : कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार के तत्वाधान में शुक्रवार को जिला खेल स्टेडियम लातेहार में जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ लातेहार विधायक वैद्यनाथ राम एवं उपायुक्त भोर सिंह यादव द्वारा संयुक्त रुप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत फुटबॉल को किक करके प्रतियोगिता की शुरुआत की गई. खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को जिला खेल पदाधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. उपायुक्त लातेहार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पूरे उत्साह के साथ खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करें. फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच महुआडांड़-बालूमाथ की टीम के बीच खेला गया. इसे भी पढ़ें- कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-police-arrested-the-person-who-threatened-the-bank-manager/">कोडरमा:

बैंक मैनेजर को घमकी देने वाला गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही