Latehar : जिले के छिपादोहर एवं हेहेगढ़ा रेलवे स्टेशन के बीच रेल चालक (लोको पायलट) की सूझबूझ से 12 हाथियों की जान बच गयी. यह घटना शुक्रवार शाम की है. जब शक्तिपूंज एक्सप्रेस छिपादोहर और हेहेगढ़ा रेलवे स्टेशन से पार कर रही थी. इसी दौरान अचानक जावा नदी के पास 12 हाथियों का झुंड रेलवे लाइन क्रास पार रहा था. तभी लोको पायलट और उसके वरीय सहायक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर हाथियों की जान बचा ली. अगर दोनों लोको पायलटों ने इमरजेंसी ब्रेक नहीं लगायी होती तो अनहोनी हो सकती थी. लोको पायलट अनिल कुमार विद्यार्थी ने कहा कि हाथियों की जान बचाकर वो खुद को खुश किस्मत समझ रहे हैं. (पढ़ें, BREAKING">https://lagatar.in/breaking-two-buses-reached-cms-residence-mlas-will-leave-for-chhattisgarh/">BREAKING
: सीएम आवास पहुंची दो बसें, छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे विधायक!
सिपाहियों को ASI में मिलेगा प्रोन्नति, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश [wpse_comments_template]
: सीएम आवास पहुंची दो बसें, छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे विधायक!
अचानक ट्रेन के आगे आ गया हाथियों का झुंड
दरअसल जबलपुर से हावड़ा जाने वाली शक्तिपूंज एक्सप्रेस (11447/ डाउन) 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही थी. छिपादोहर और हेहेगढ़ा रेलवे स्टेशन के बीच जावा नदी पड़ती है. यह इलाका एलिफेंट जाेन के रूप में चिन्हित है और पलामू टाइगर रिर्जव क्षेत्र में आता है. लोको पायलट अनिल कुमार विद्यार्थी और वरीय सहायक रजनीकांत चौबे ने ट्रेन की रफ्तार 25 किलोमीटर प्रति घंटा करने का निर्णय ले ही रहे थे कि पोल संख्या 246/10 के पास हाथियों के एक झुंड को रेलवे लाइन क्रास करते देखा. यह देखकर दोनों लोको पायलटों तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया. जिसके बाद ट्रेन हाथियों के झुंड से 70 मीटर पहले रूकी और हाथियों की जान बच गयी. इसे भी पढ़ें : 2450">https://lagatar.in/2450-soldiers-will-get-promotion-in-asi-police-headquarters-issued-order/">2450सिपाहियों को ASI में मिलेगा प्रोन्नति, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश [wpse_comments_template]
Leave a Comment