Search

 
 
 

लातेहार : कोयला वाहन की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत

 
Balumath (Latehar): बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के मगध कोलियरी के 45 नंबर स्टॉक के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार, मृतक युवक जय मां अम्बे कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता है. स्टॉक के पास वह खड़ा होकर कोयला हाइवा में लोड करवा रहा था. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद युवक के शव को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. मृतक युवक की पहचान कन्हैया सिंह के रूप में हुई है. वह बिहार के नवीनगर का रहने वाला बताया जाता है. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-ranji-team-declared-ishaan-gets-captaincy/">झारखंड

रणजी टीम घोषित, ईशान को मिली कप्तानी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही