Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: सुरेंद्र सिंह अध्यक्ष व अनिल सूर्यनारायण पूजा समिति के महामंत्री बने

Latehar: श्री सूर्यनारायण पूजा समिति, चाणक्य नगरी की एक बैठक निर्मल कुमार महलका की अध्यक्षता में चाणक्यनगरी के विवाह मंडप (महावीर अखाड़ा) में आयोजित की गयी. बैठक में छठ महापर्व की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी छठ पूजा के अवसर पर छठ व्रतियों को तमाम सुविधायें दी जायेगी. बाइपास चौक से राजहार एवं नदी घाट तक आकर्षक विद्युत सज्जा की जायेगी. इसके अलावा ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाये जायेंगे. कोषाध्यक्ष राजू यादव ने बीते वर्ष के छठ पूजा के आय व व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें -शराब">https://lagatar.in/nitish-kumar-held-a-high-level-review-meeting/">शराब

कांड पर सीएम नीतीश कुमार ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक 

गत वर्ष की कमेटी को यथावत रखा गया

बैठक में बीते वर्ष के कमेटी के कार्यों की प्रशंसा की गयी और सर्वसम्मति से उस कमेटी को यथावत रखने का निर्णय लिया. समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह और महामंत्री अनिल कुमार (पप्पू) तथा कोषाध्यक्ष राजू यादव को बनाया गया. जबकि उपाध्यक्ष के रूप में राजेश प्रसाद, गणेश राम, रवि शंकर प्रसाद, विनय प्रसाद व मनीष दास को शामिल किया गया है. मीडिया प्रभारी आरव राज व तुषार कुमार गुप्ता को बनाया गया. जबकि मंत्रियों में धीरज कुमार, जय शंकर पासवान, सिद्धार्थ कुमार सिंह, शुभम कुमार गुप्ता, बिनोद प्रसाद (छोटू), टिंकू पांडेय, रिषभ राज, कौशल कुमार (बिट्टू) और गौतम सिंह को शामिल किया गया है. समिति का मुख्य संरक्षक स्थानीय विधायक सह मंत्री बैद्यनाथ राम को बनाया गया. अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इस वर्ष भी छठ पूजा पर औरंगा नदी के मुख्य छठ घाट में गंगा आरती की जायेगी. उन्होंने तन मन व धन से सहयोग करने की अपील नगर वासियों से की. बैठक में त्रिभुवन पांडेय, महेंद्र प्रसाद सिंह, कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, रविंद्र प्रसाद, लक्ष्मी प्रसाद, विपिन ठाकुर, निरंजन सिंह, मनीष दास, भुनेश्वर राम, रंधीर प्रजापति, शुभम गुप्ता आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -बिहार">https://lagatar.in/so-far-25-people-have-died-due-to-drinking-poisonous-liquor-in-bihar/">बिहार

में नहीं थम रहा जहरीली शराब पीकर मरने का सिलसिला, अबतक 25 लोगों की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही