Search

लातेहार : सूर्यनारायण पूजा समिति ने चैती छठ की तैयारियां शुरू की

Latehar :  श्री सूर्यनारायण पूजा समिति ने चैती छठ की तैयारियां शुरू कर दी है. समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शुक्रवार से औरंगा नदी में तटबंदी का कार्य शुरू किया गया है. इसके लिए समिति के सदस्य स्वयं श्रमदान कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि नदी की धारा को मोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि छठ व्रतियों को पूजा करने के लिए सूखी जमीन उपलब्ध करायी जा सके. छठ व्रतियों की सुविधा के लिए छठ घाट में लाइट और अन्य चीजों  की व्यवस्था की जा रही है. इसके अलावा नदी के घाटों पर स्नानागार भी बनाये जायेंगे. समिति के सदस्य तन मन व धन से इस कार्य में जुट गये हैं. मौके पर अनिल कुमार गुप्ता, सुधीर यादव, रवि कुमार, गणेश राम व मनोज राम आदि सक्रिय रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp