- बच्चों को दो गई खुराक
Latehar : जिला मुख्यालय के धर्मपुर पथ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के वाटिका खंड में नियमित कार्यक्रम के तहत सुवर्ण प्राशन का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ.
प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बताया कि नियमित रूप से सुवर्ण प्राशन कराने से बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है और बच्चे संभावित बीमारियों से दूर रहते हैं. उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास व स्वास्थ्य संरक्षण के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इस अवसर पर वाटिका खंड प्रमुख गीता कुमारी, शिल्पा कुमारी, नीलम अम्बषटा, रुबी कुमारी सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment