Latehar: रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव समेत त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में एनडीए के प्रत्याशियों की जीत की खुशियां यहां मनायी गयी. भाजपा जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह के नेतृत्व में भाजपा, आजसू एवं अन्य घटक दलों के नेताओं ने शहर के थाना चौक में जम कर आतिशबाजी की और एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर जीत की बधाई दी. हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि जनता जानती है कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षित हाथों में है. उनके हाथों को मजबूत करना है, ताकि भारत अपनी पुरानी खोयी प्रतिष्ठा को प्राप्त कर सकें. आज एक बार फिर भारत विश्व गुरू बनने की दिशा में अग्रसर है. उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने यहां के लोगों के साथ वादा खिलाफी की है. रामगढ़ उप चुनाव का रिजल्ट इसी का परिणाम है. आजसू जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि रामगढ़ उप चुनाव में एनडीए के आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने अपने निकटम प्रत्याशी से 21 हजार से भी अधिक मतों से जीत हासिल की है. झारखंड में एक बार फिर एनडीए व आजसू मजबूती के साथ उभर रही है. मौके पर वरीय भाजपा नेता राजधनी प्रसाद यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, मोती सोनी, राजीव रंजन पांडेय, गौरव दास, श्रवण पासवान, विष्णु देव प्रसाद, हरिओम प्रसाद व प्रमोद कुमार आदि उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें- ED">https://lagatar.in/ed-took-virendra-rams-voice-sample-sought-details-of-dsp-pramod-mishra-rajendra-dubey-and-yagyanarayans-property-from-the-jh-police/">ED
ने लिया वीरेंद्र राम का वॉयस सैंपल, DSP प्रमोद मिश्रा, राजेंद्र दुबे और यज्ञनारायण की संपति की डिटेल पुलिस से मांगी [wpse_comments_template]
ने लिया वीरेंद्र राम का वॉयस सैंपल, DSP प्रमोद मिश्रा, राजेंद्र दुबे और यज्ञनारायण की संपति की डिटेल पुलिस से मांगी [wpse_comments_template]
Leave a Comment