Search

 
 
 

लातेहार : टी -12 सुपर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

 
Latehar : बालूमाथ हाईस्कूल के ग्राउंड में टी-12 सुपर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हो गया है. यह प्रतियोगिता हर साल आयोजित की जाती है. टूर्नामेंट के संयोजक मो. इमरान ने बताया कि लातेहार के डीसी भोर सिंह यादव व पुलिस अधीक्षक अंजनि अंजन ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. जिसके बाद यंग स्टार, महुआमिलान की टीम और ब्लैक टाइगर के बीच मुकाबला हुआ. टूर्नामेंट की विजेता टीम को 51,000 रुपये और शील्ड दिया गया. जबकि उप विजेता टीम को 25,000 रुपये और शील्ड प्रदान किया जायेगा. साथ ही पूरे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को 5,000 रुपये व शील्ड देकर सम्मानित किया जायेगा. वही दूसरा मैच युथ क्लब, बरछिया व कोयलांचल क्लब, टंडवा के बीच खेला जायेगा. इस टूर्नामेंट के आयोजन में एमआर मिनिरल के मोजम्मिल हुसैन, मगध कोयलांचल के विस्थापित सह भाजपा नेता चेतलाल रामदास, जनता एचपी गैस के मो. तौफीक आलम, ने स्पाउंसर की भूमिका निभायी.  इसे भी पढ़ें:  सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-akhand-hari-kirtan-in-mahavir-temple-devotees-gathered/">सिमडेगा

: महावीर मंदिर में अखंड हरि कीर्तन, उमड़े श्रद्धालु
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही