Search

 
 
 

लातेहार : टाना भगतों ने बिरसा मुंडा की पूजा अर्चना की

 
Latehar: सदर प्रखंड के भूसुर पंचायत के समीप कुमाड़ ग्राम में गपरूवार को टाना भगत समुदाय के द्वारा अपने रीति रिवाज को बचाने को लेकर तीन दिवसीय हवन व यज्ञ का आयोजन किया गया. इस पूजा में लातेहार के पांच प्रखंड के तमाम टाना भगत समुदाय के अगुवा उपस्थित थे. इस दौरान युवा संगठन अध्यक्ष सुमेज टाना भगत ने कहा कि अपने पुरखों के रीति रिवाज को बचाने को लेकर टाना भगत समुदाय के द्वारा लातेहार में 10 अक्टूबर 2022 को आंदोलन किया गया था. जहां षड्यंत्र के तहत भोले भाले कई टाना भगतों को जेल में डाल दिया गया था. आज हमारे सभी साथी जेल से बाहर आ गये हैं. इसी के उपलक्ष्य में टाना भगत समुदाय के लोग एकत्रित होकर कुमार गांव में हवन पूजा किया जा रहा है. इससे आगे कहा कि देश आजाद कराने में हमारे पूर्वजों की अहम भूमिका रही है. कई लोगों ने देश आजाद कराने में अपने प्राणों की आहुति दे दी. आज उन्हीं के वंशजों को हक अधिकार से कोसों दूर कर दिया गया है, यह बड़ी दुर्भाग्य की बात है. मगर हम चुप रहने वाले नहीं हैं, अपने हक अधिकार को लेने का काम करेंगे. जिसे लेकर सभी टाना भगत समुदाय के लोग एकजुट होकर हवन पूजा पाठ कर अपना जतरा टाना तिलका माझी बिरसा मुंडा से आशीर्वाद लिया. इसे भी पढ़ें - Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-what-could-be-a-bigger-misfortune-than-if-a-leader-who-was-the-cm-of-a-state-is-in-jail-vishnudev-sai/">Jamshedpur

: किसी राज्य का सीएम रहा नेता जेल में हो, इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा : विष्णुदेव साय

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर लातेहार जिला अध्यक्ष राजेंद्र टाना भगत, युवा संगठन के जिला अध्यक्ष सुमेज टाना भगत, पंकज भगत, रामधारी भगत, इंद्रदेव टाना भगत, रामदयाल ताना भगत, सरुहली टाना भगत, मनोज टाना भगत समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -पवन">https://lagatar.in/pawan-kheda-said-modi-ji-has-started-considering-himself-above-god-arrogance-has-come-people-are-angry/">पवन

खेड़ा ने कहा, मोदी जी अपने आप को भगवान से ऊपर मानने लगे हैं…अहंकार आ गया है, लोगों में गुस्सा है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही