Search

 
 
 

लातेहार : अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने डीएसई से मुलाकात की, मांगें रखी

 
Latehar :  एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा, लातेहार के जिला अध्यक्ष अतुल कुमार ने बुधवार को जिला शिक्षा अधीक्षक कविता खलखो से मुलाकात की. इस दौरान कुमार ने सहायक अध्यापकों की विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा. उन्होंने कहा कि सहायक अध्यापकों को वार्षिक चार फीसदी मानदेय वृद्धि का जनवरी से लाभ नहीं मिला है. उन्होंने कल्याण कोष का गठन करने, मृत सहायक अध्यापकों के परिजनों को मानवता के आधार पर नौकरी दिलाने, बीस शिक्षकों का अधूरा सत्यापन पूरा कराने, कई सहायक अध्यापकों के रुके  मानदेय को चालू करने आदि की मांग की. श्री कुमार ने बताया कि डीएसई ने इन मांगों को सहानुभूतिपूर्वक विचार करने एवं इसे दूर करने का आश्वासन दिया है. मौके पर लेखापाल सुरेंद्र भगत और  संतोष कुमारउपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- सांसद">https://lagatar.in/mp-sukhdev-bhagat-congratulated-newly-elected-mla-kalpana-soren/">सांसद

सुखदेव भगत ने नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन को दी बधाई
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही