Search

 
 
 

लातेहार : शिक्षक संघ ने लिपिकों के हड़ताल का किया समर्थन

 
Latehar :   माध्यमिक शिक्षक संघ ने लिपिक (शिक्षा संवर्ग) के हड़ताल का समर्थन किया है. माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल धरना स्थल पर पहुंचे और लिपिकों के हड़ताल का समर्थन किया. बता दें कि बीते 14 अगस्त से झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा के तत्वावधान में लातेहार जिला के लिपिक ( शिक्षा संवर्ग) अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल में हैं.  झारखंड राज्य के सभी लिपिकों का न्यूनतम ग्रेड पे-2400 रूपये करने, सभी विभागों के लिपिकों का एक समान सेवाशर्त और प्रोन्नति नियमावली लागू करने की मांग को लेकर लिपिकों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है.

लिपिकों की मांगों पर नहीं दिया जा रहा ध्यान 

लिपिकों ने कहा कि कहा कि सरकार लिपिकों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है. इससे लिपिकों में अंसतोष उत्पन्न हो रहा है. धरना में जिला अध्यक्ष कुमार गौरव, उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर प्रसाद, सचिव विजय कुमार, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार, उज्जवल कुमार, शिव कुमार भगत, परमेश्वर कुमार, अजीत नारायण सिंह, अनरंजन ओडि़या, राजेंद्र राम, अरूण कुमार वर्मा, मिथिलेश सिंह, राहुल कुमार सिंह, संजय यादव, संजय उरांव, अविनाश केरकेट़टा, अनिल कुमार यादव, सुनील खेस, रौशन दान मिंज, सीमा कंडुलना, प्रतिमा कुमारी, शाहिना परवीन, आसमा बीबी, उर्मिजा कुमारी, सीमा कुमारी व ज्योति कुमारी समेत कई लिपिक मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही