Balumath (Latehar) : पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के मैलम गांव में वज्रपात की चपेट में आकर 12 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलस गया. उसकी पहचान मैलम गांव निवासी तिलक भुईया के पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है. परिजनों ने रवि कुमार को गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ सुरेंद्र कुमार और डॉ अलीशा टोप्पो ने प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची के रिम्स रेफर कर दिया.
लातेहार : वज्रपात की चपेट में आकर किशोर झुलसा, हालत गंभीर
Last Updated: Jun 22, 2024 12:00 AM (IST)