Search

 
 
 

लातेहार : किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जांच में जुटी पुलिस

 
Latehar :  सदर थाना क्षेत्र के हेठपोचरा पंचायत के सुकरी गांव में एक किशोरी (13 वर्षीय) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उसकी पहचान जगदीश भुईया की बेटी फूल कुमारी के रूप में हुई है. जगदीश भुईया के अनुसार, रामनवमी पूजा को लेकर फूल कुमारी को घर की साफ-सफाई करने के लिए कहा था. जिसकी वजह से वह नाराज हो गयी थी. रात को खाना बनाकर वह घर के अंदर सोने चली गयी. जबकि वे घर के बाहर खाट पर सोये थे. जब सुबह घर का दरवाजा खोला तो देखा कि फूल कुमारी ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है.  फूल कुमारी के पिता ने तुरंत घटना इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को सूचित किया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी पीके सिन्हा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पायेगा. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही