Search

 
 
 

लातेहार : किशोरी ने की आत्मह'त्या, माता-पिता की डांट से थी नाराज

 
Latehar : अपने माता पिता की डांट से नाराज एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली. घटना सदर थाना क्षेत्र के हेठपोचरा पंचायत के ओदान ग्राम की है. जानकारी के अनुसार ओदान गांव की 18 वर्षीय किशोरी सोनी (काल्पनिक नाम) गुरुवार को जोगनाटांड़ में लगने वाले मेला में अपनी बहन व भाई के साथ गयी थी. यह मेला नीलांबर पीतांबर की शहादत दिवस के मौके पर आयोजित की गयी थी. मेला से वह अकेली घर लौटी. अपनी भाभी और बहन को वह मेला में छोड़ दी. यह देख कर उसके माता-पिता ने उसे डांट फटकार लगाई थी. इससे वह काफी नाराज हो गई. रात में परिजनों ने उसे खाना खाने के लिए बुलाया. लेकिन वह बिना खाना खाए कमरे में सोने चली गई. शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने उसका शव एक पेड़ से झूलते देखा. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. इसे भी पढ़ें : गांडेय">https://lagatar.in/bjp-made-dilip-kumar-verma-its-candidate-in-gandey-by-election/">गांडेय

उपचुनाव में भाजपा ने दिलीप कुमार वर्मा को बनाया उम्मीदवार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही