Latehar : तेली साहू समाज की लातेहार जिला इकाई की बैठक होटल द कार्निवल जुबली रोड के सभागार में संपन्न हुई. नेपाली साहू के आह्वान पर आयोजित बैठक में जिला भर के साहू समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और एकजुटता का परिचय दिया. मौके पर नेपाली साहू ने बताया कि जिला अध्यक्ष राम प्यारे प्रसाद के त्यागपत्र के बाद उत्पन्न स्थिति को देखते हुए समाज के प्रबुद्धजनों के साथ विचार विमर्श करना आवश्यक था. सभा में उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्यारे प्रसाद ने कहा कि निजी कारणों से वह अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिये हैं. उन पर कोई दबाव नहीं था. उन्होंने स्वेच्छा से त्यागपत्र दिये हैं.
लातेहार : तेली साहू समाज ने एकजुटता का दिया परिचय
Leave a Comment