Search

 
 
 

लातेहार : राजेंद्र साहू की हत्या के विरोध में तेली समाज ने सड़क जाम की

 
Latehar :  पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह प्रसिद्ध कोयला कारोबारी व भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद साहू की हत्या के विरोध में तेली समाज ने आज सोमवार को थाना चौक के पास सड़क जाम की. प्रदर्शनकारियों ने धरना-प्रदर्शन कर हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी मांग की. इसके बाद अंचलाधिकारी रुद्र प्रताप और थाना प्रभारी आशुतोष कुमार जाम स्थल पहुंचे. प्रदर्शनकरियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की. इसके बाद जाम हटाया गया.

36 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं अपराधी

जिला अध्यक्ष रामप्यारे प्रसाद ने कहा कि झारखंड में विधि व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं है. अपराधी दिनदहाड़े गोली मारकर फरार हो जाते हैं और पुलिस उनको पकड़ नहीं पाती है. उन्होंने कहा कि घटना के 36 घंटे बीत गये है. लेकिन पुलिस अभी तक अपराधियों तक नहीं पहुंच पायी है.

इन लोगों के नेतृत्व में किया गया रोड जाम

सड़क जाम का नेतृत्व राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के लातेहार जिला अध्यक्ष रामप्यारे प्रसाद, गोविंद प्रसाद, तेली साहू महासभा के युवा प्रमंडलीय अध्यक्ष विशाल चंद्र साहू, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद और भाजपा नेता दिलीप कुमार पवन ने किया.मौके पर राकेश दुबे, मुकेश पांडेय, मनोज प्रसाद, राजू रंजन प्रसाद, आदित्य प्रसाद, संदीप कुमार,ओमप्रकाश प्रसाद, रंजीत प्रसाद, लक्ष्मी प्रसाद मुरारी प्रसाद, पंचम प्रसाद, रामदेव प्रसाद(आरपीडी), छोटू प्रसाद, द्वारिका प्रसाद व राजू प्रसाद समेत कई लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही