Search

लातेहार : भंडारे के साथ मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न

Lateharलातेहार शहर के राजहार मोड़ पर स्थित शिव पार्वती सह पंचमुखी हनुमान मंदिर का सातंवा वार्षिकोत्सव भंडारे के साथ संपन्न हो गया. वार्षिकोत्सव के आखिरी दिन 9 कुंवारी कन्याओं का पूजन किया गया. इस दौरान मुख्य यजमान नारायण साव व प्रकाश तिवारी सप्तनीक मौजूद रहे. कन्या पूजन के बाद भाजपा नेता, समाजसेवी मुरारी प्रसाद, मंदिर समिति के अध्यक्ष की मौजूदगी में भंडारे का शुभारंभ किया गया. जिसमे आसपास के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की ने भी मंदिर परिसर पहुंच कर माथा टेका व प्रसाद ग्रहण किया. मंदिर के वार्षिकोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया. इसे भी पढ़ेंफरवरी">https://lagatar.in/gst-collection-increased-by-12-percent-in-february-2023-reached-1-49-lakh-crore/">फरवरी

2023 में जीएसटी संग्रह 12 प्रतिशत बढ़ा, 1.49 लाख करोड़ पर पहुंचा

ये रहे मौजूद

मंदिर के वार्षिकोत्सव में प्रमोद प्रसाद सिंह, अभिनंदन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद शौंडिक, संतोष पासवान, राजू रंजन प्रसाद, ओम प्रकाश, चंद्रदेव प्रसाद, खुशी प्रसाद, कारू प्रसाद, मुकेश प्रसाद, राहुल रंजन, कृष्णा प्रसाद, रंजीत प्रसाद, गजेंद्र प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, विशाल चंद्र साहु व संतोष कुमार अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें:  पलामू">https://lagatar.in/palamu-meeting-of-coordination-committee-chaired-by-dc-concluded/">पलामू

: DC की अध्यक्षता में समन्वय समिति की बैठक संपन्न
[wpse_comments_template] 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp