Search

लातेहार: टेंपो चालक की मौत, परिजनों ने लगाया गलत दवा देने का आरोप

Latehar: जिला में टेंपो चालक मुरारी प्रसाद (50) की हर्ट अटैक से मौत हो गयी. वह शहर के थाना चौक निवासी था. वर्तमान में जवाहर नवोदय रोड में अपने नये घर में रहता था. जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गयी. आनन-फानन में उसके परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गये. यहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. उसके पुत्र कुंदन ने कहा कि उसके पिता को सर्दी व खांसी की शिकायत के बाद उसे एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था. यहां इंजेक्शन लगते ही उसके पिता की तबीयत बिगड़ने लगी और उनकी मौत हो गयी. औरंगा नदी तट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया. मुरारी प्रसाद के निधन के बाद टेंपो चालकों ने शोक प्रकट किया और लातेहार से रेलवे स्टेशन तक का परिवहन बंद रखा. इसे भी पढ़ें -बीते">https://lagatar.in/why-is-nia-searching-for-shaukat-sahebganj-for-last-11-years-read/">बीते

11 सालों से आखिर साहेबगंज के शौकत को क्यों तलाश रही NIA, पढ़ें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp