Search

 
 
 

लातेहार : टेंपो यूनियन ने ट्रैफिक पुलिस पर लगाया परेशान करने का आरोप

 

Latehar : टेंपो यूनियन, लातेहार ने ट्रैफिक पुलिस पर शहर के टेंपो व सवारी वाहन चालकों को परेशान करने का आरोप लगाया है. यूनियन के अध्‍यक्ष प्रवीण दास के नेतृत्‍व में यूनियन के प्रतिनिधियों ने स्‍थानीय विधायक प्रकाश राम से परिदन में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में कहा है कि ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी रामप्रवेश शर्मा टेपो चालकों को अक्सर परेशान करते हैं. शहर में जहां-जहां टेंपो पड़ाव है, वहां टेंपो लगाने नहीं दिया जाता है. पूछने पर रामप्रवेश कहते हैं कि एसपी साहेब का आदेश है.

ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पंचायत की आरे से पिछले दिनों जिन इलाकों से अवैध दुकानों को हटाया गया था, वहां फिर से दुकान लगने लगी हैं. यूनियन ने कहा कि थाना चौक से अवैध दुकानों को हटाकर वहां टेंपो लगाने का आदेश दिया जाये. यूनियन अध्यक्ष ने इस संबंध में विधायक से पहल करने का आग्रह किया है. ज्ञापन सौंपने वालों में सचिव प्रदीप कुमार यादव, कोषाध्‍यक्ष महेंद्र दास, पारसनाथ उपाध्‍याय, रूपेश कुमार, मुन्‍ना अंसारी समेंत कई टेंपो चालक शामिल थे.

यह भी पढ़ें : चंपारण">https://lagatar.in/people-of-champaran-are-with-nda-today-minister-renu/">चंपारण

की जनता आज एनडीए के साथ हैः मंत्री रेणू देवी

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही