Search

 
 
 

लातेहार : दस दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग जारी

 
Latehar:  एकल अभियान, अंचल लातेहार के तत्वावधान में संच महुआडांड व एवं छिपादोहर के आचार्यों का दस दिवसीय वार्षिक आचार्य प्रशिक्षण वर्ग चल रहा है. इसका आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, महुआडांड़ में हो रहा है. 26 अगस्त को अंचल व संच समिति के सदस्यों ने आचार्यों का मागदर्शन किया. मौके पर अंचल समिति अध्यक्ष के अभिनंदन प्रसाद, उपाध्यक्ष सह हरि कथा योजना के अध्यक्ष संजय तिवारी, अंचल कोषाध्यक्ष प्रसाद, अंचल अभियान प्रमुख अवध किशोर यादव ने आचार्यों को उनके दायित्व कर्तव्यों से अवगत कराया. कहा कि एकल अभियान का उद्देश्य सुदूर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बच्चों को अपनी संस्कृति का ज्ञान बोध कराना है. भारतीय संस्कृति, सत्संग, श्रीहरि कथा एवं श्री रामकथा के भाव को जागृत करना है. वैसे सुदूर व जंगल इलाके जहां शिक्षा की व्यवस्था नहीं है वहां एकल विद्यालय साक्षरता का अलख जगा रहा है. मौके पर संच समिति के अंतु साव, श्रवण यादव, इस्तिला नगेसिया, किरण देवी व राधिका प्रसाद, महेंद्र सिंह अंचल प्रशिक्षण प्रमुख बद्री प्रसाद, अंचल ग्राम स्वराज योजना प्रमुख सुमंति नगेशिया, संच प्रमुख महुआडांड़ कमला देवी व अन्य संच ब्यास एवं आचार्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-smuggler-caught-with-gold-worth-three-and-a-half-crores/">बिहारः

साढ़े तीन करोड़ के गोल्ड के साथ तस्कर धराया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही