Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार में नहीं रूक रहा हाथियों का आतंक, खिड़की-दरवाजे तोड़कर चट कर जा रहे हैं अनाज

Kamrul Arfi Balumath (Latehar) : बालूमाथ में जंगली हाथियों का आतंक रूकने का नाम नहीं ले रहा है.  वन विभाग के सभी दावे फेल होते नजर आ रहे हैं. जब भी जंगली हाथी के आतंक से जान माल की क्षति पहुंचती है. तो वन विभाग हाथियों को भगाने और मुआवजा देने का दावा करता है. लेकिन असल में कुछ होता नहीं है. जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी ने वन प्रमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर हाथियों को क्षेत्र से दूर भगाने की मांग कर चुकी है. लेकिन वन विभाग इन मांगों पर कोई पहल नहीं कर रहा है. अब ग्रामीणों ने भी डीसी भोर सिंह यादव से जंगली हाथियों को क्षेत्र से बाहर भगाने की मांग की है. बता दें कि लगातार जंगली हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है. (पढ़ें, बरही">https://lagatar.in/barhi-fire-broke-out-in-a-truck-carrying-middle-class/">बरही

: बिजली के तार के संपर्क में आने से ट्रक में लगी आग, बिचाली जलकर राख)

स्कूल के  खिड़की-दरवाजे सारे अनाज खा गये हाथी 

उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गुरु साल्वे में गत शुक्रवार रात में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. यहां तक की हाथियों के झुंड ने स्कूल के दरवाजा व खिड़कियां तोड़ डाले और कमरे में रखे चावल चट कर गये. ग्रामीणों ने बताया कि रात के 12 बजे हाथी का झुंड स्कूल पहुुंचा था. इसके बाद हाथियों ने स्कूल का दरवाजा तोड़ दिया. दरवाजा तोड़े जाने की आवाज सुन कर जब वे बाहर निकले तो देखा कि 10-12 की संख्या में हाथी स्कूल के दरवाजे-खिडकी तोड़कर कमरे में रखा चालव खा रहे थे. इसकी जानकारी प्रधानाध्यापक बालदेव उरांव को दी गयी. उरांव ने बताया कि हाथियों ने स्कूल के दो खिड़की को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और चार बोरा चावल को खा गये. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/pole-laden-truck-overturned-uncontrollably-to-save-the-car-driver-handler-injured/">चंदवा

: कार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटा पोल लदा ट्रक, ड्राइवर-खलासी घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही