Search

 
 
 

लातेहार : जंगली हाथियों का आतंक, कस्तूरबा गांधी स्कूल का गेट तोड़ा, दहशत

जिले में बीती रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है. यहां बालुमाथ प्रखंड के तस्तबार स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का मुख्य गेट हाथियों पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है. स्कूल के पास हाथियों के झुंड होने की सूचना पर शिक्षकों और छात्राओं में दहशत का माहौल है.
 
  • छात्राओं में दहशत

Latehar :  जिले में बीती रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है. यहां बालुमाथ प्रखंड के तस्तबार स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का मुख्य गेट हाथियों पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है. स्कूल के पास हाथियों के झुंड होने की सूचना पर शिक्षकों और छात्राओं में दहशत का माहौल है. 

 

इधर सूचना मिलने पर पूर्व मुखिया सुरेंद्र उरांव स्कूल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि बालुमाथ में हाथियों का आतंक रूक नहीं रहा है. आये इन हाथियों के कारण जानमाल की क्षति हो रही है.

 

उन्होंने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब विद्यालय भी सुरक्षित नहीं रह गये हैं. यदि समय रहते हाथियों को नियंत्रित करने के उपाय नहीं किए गए तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है. 

 

पूर्व मुखिया ने वन विभाग एवं जिला प्रशासन से हाथियों को बालुमाथ से दूर खदेड़ने की मांग की. वहीं ग्रामीणों व छात्राओं के अभिभावकों ने भी चिंता व्‍यक्‍त की और वन विभाग से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही