Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : 22 फरवरी को मनाया जाएगा प्राचीन देवी मंडप सह काली मंदिर का 11 वां वार्षिकोत्सव

Latehar : लातेहार शहर के प्राचीन देवी मंडप सह काली मंदिर का 11 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा. दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ 22 फरवरी की सुबह आठ बजे कलश यात्रा के साथ होगा. मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य सागर कुमार ने बताया कि कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर शहर के मेन रोड होते हुए बस स्टैंड तक जायेगी. इसके बाद वापस मानस पथ होते हुए औरंगा नदी पहुंचेगी. यहां पंडित अनिल मिश्र के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरा जायेगा. कलश यात्रा थाना चौक होते हुए वापस मंदिर प्रांगण पहुंचेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-11-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> 23 फरवरी को हवन व पूर्णाहुति के बाद नौ कन्याओं का पूजन किया जायेगा. पूर्वाह्न 11 बजे स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम के द्वारा दीप प्रज्वलित कर भंडारा का शुभारंभ किया जायेगा. संध्या 6.30 बजे महाआरती के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा. मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार महलका ने इन सभी कार्यक्रमों में सपरिवार भाग लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है. इसे भी पढ़ेंचक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-irregularity-is-being-done-in-the-work-of-tap-water-scheme-in-gudasai-village-resentment-among-villagers/">चक्रधरपुर

: गुड़ासाई गांव में नल-जल योजना के कार्य में बरती जा रही है अनियमितता, ग्रामीणों में नाराजगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही