Latehar: लातेहार में युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी शाहीद अंसारी को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले को लेकर थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि शाहिद अंसारी का अपने ही गांव के 19 वर्षीय युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. 28 फरवरी को वह शादी का प्रलोभन देकर युवती को भगा कर ले गया. जिसके बाद युवती की मां ने प्राथमिकी दर्ज करायी. आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को रेलवे स्टेशन क्षेत्र के नवरंग चौक के पास से गिरफ्तार किया गया. युवती की मेडिकल जांच कराने व न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है. इसे भी पढ़ें: HC">https://lagatar.in/upload-order-allowing-congress-mlas-petition-in-zero-fir-case-from-hc-order-to-keep-signed-decision-in-original-file/">HC
से जीरो FIR मामले में कांग्रेस MLA की याचिका को अनुमति देने का आदेश अपलोड, मूल फाइल में हस्ताक्षरित निर्णय रखने को कहा [wpse_comments_template]
से जीरो FIR मामले में कांग्रेस MLA की याचिका को अनुमति देने का आदेश अपलोड, मूल फाइल में हस्ताक्षरित निर्णय रखने को कहा [wpse_comments_template]
Leave a Comment