Search

लातेहार: घर में घुस कर महिला से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Latehar : लातेहार जिला के छिपादोहर थाना क्षेत्र के चुंगरु गांव में महिला के साथ मारपीट करने के आरोपी बलदेव उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बालदेव उरांव चुंगरु का रहने वाला है. तीन दिन पहले महुआ चुनने को लेकर गांव की महिला उर्मिला देवी, पति राजकुमार सिंह के साथ विवाद हुआ था. इसके बाद सोमवार की रात वह उर्मिला देवी के घर का दरवाजा खुलवाकर घर में घुसा और महिला को बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया. घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल महिला को नवजीवन अस्पताल तुंबागड़ा में इलाज के लिए भेजा. घायल महिला के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए आरोपी बालदेव उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-lakhan-rahul-imprisoned-for-three-years-in-auto-theft-fined-rs-10000/">धनबाद:

 ऑटो चोरी में लखन, राहुल को तीन वर्ष कैद, दस हजार रुपये जुर्माना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp