Search

लातेहार: सांप्रदायिक सोहार्द बिगाड़ने व मारपीट में शामिल आरोपी गया जेल

Latehar: लातेहार जिला के सदर थाना पुलिस ने सांप्रदायिक सोहार्द बिगाड़ने, मारपीट व पत्थरबाजी की घटना में शामिल एक आरोपी को जेल भेज दिया है. जबकि पुलिस के बढ़ते दवाब के कारण इस घटना में शामिल 6 आरोपी पूर्व में ही न्यायालय में आत्मसमपर्ण कर चुके हैं. सदर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान ये जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को सरस्वती पूजा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान सदर थाना क्षेत्र के पतरातू गांव में दो समुदायों के बीच मारपीट की गयी थी. इसमें कई लोग घायल भी हुए थे और संपत्तियों को नुकसान भी पहुंचा था. इस घटना में शामिल एक अभियुक्त सोहेल खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर लातेहार थाना कांड संख्या 27/23 दर्ज किया गया था. पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम गठित की गई थी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोहेल खान अपने घर आया है. सूचना के सत्यापन के बाद छापेमारी कर सोहेल खान को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य 6 अभियुक्त अमरेश खान, फैजल खान, भोला खान, एहसान खान, मुस्तफा खान व वारिस खान (सभी नेगाई, पतरातू, लातेहार) पूर्व में ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुके हैं. छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी आशुतोष कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक गौरव सिंह, देव आनंद कुमार, राज रोशन सिन्हा व दिवाकर धोबी समेत सदर थाना व आईआरबी के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mixed-effect-of-jharkhand-bandh-in-kolhan-highway-and-rail-route-remained-disrupted/">जमशेदपुर

: झारखंड बंद का कोल्हान में मिला-जुला असर, हाइवे व रेल मार्ग रहा बाधित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//