Search

लातेहार: नेतरहाट से घूमकर लौट रहे नवदंपती की कार खाई में गिरी, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Latehar: नेतरहाट घूमने आए एक नवदंपती भीषण दुर्घटना के शिकार हो गए. नेतरहाट से घूमकर लौट रहे कपल की कार खाई में गिर गयी. इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार नवदंपति नेतरहाट से देर रात रांची लौट रहे थे. इसी दौरान नेतरहाट के मिलिट्री मोड़ पर उनकी कार असंतुलित होकर खाई में गिर गयी. इस दुर्घटना में कार चला रहे अमरेंद्र कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जबकि उसकी पत्नी डॉली रानी गंभीर रूप से घायल हो गयी. दोनों रांची के पुनदाग निवासी हैं. दोनों का विवाह जनवरी महीने में ही हुआ था. दोनों घुमने के लिए नेतरहाट गये थे. घटना को लेकर बताया जा रहा कि घायल पत्नी ने अपने पति को खाई से निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पायी. इसके बाद सड़क में आकर लोगों से मदद की गुहार लगाने लगी. राहगीरों ने इसकी सूचना बिशनपुर थाना प्रभारी कुंदन कुमार व गुरदरी थाना प्रभारी सदानंद सिंह को दी. तकरीबन चार घंटे तक रेस्क्यू करने के बाद मृतक अमरेंद्र के शव को खाई से निकाला गया. वहीं घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशनपुर ले जाया गया. पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी है. इसे भी पढ़ें: नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-water-tank-in-param-baljodi-damaged-for-20-days-villagers-upset/">नोवामुंडी

: परम बालजोड़ी में 20 दिनों से पानी टंकी खराब, ग्रामीण परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp