Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : रसोइया संघ ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शन

Latehar: झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ के लातेहार जिला ईकाई ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. इससे पूर्व शहर के बाजारटांड़ से रसोइया संघ के तत्वावधान में रोषपूर्ण रैली निकाली गयी. रैली शहर के मुख्य पथ होते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय तक गयी. यहां एक सभा का आयोजन किया गया. संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि 12 सूत्री मांगो को लेकर लगातार प्रदर्शन और आंदोलन किया जा रहा है. लेकिन सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि रसोइया को सरकारी कर्मी का दर्जा मिलना चाहिए. 10 माह के जगह पर 11 माह के मानदेय भुगतान होना चाहिए. जब तक सरकारी कर्मी का दर्जा नही मिलता है तब तक 21 हजार रूपये वेतनमान रसोइयों को मिलना चाहिए. इसे भी पढ़ें :संघर्ष">https://lagatar.in/workers-will-get-their-rights-through-struggle-and-rocky-unity-murari-prasad/">संघर्ष

व चट्टानी एकता से मिलेगा मजदूरों को उनका हक : मुरारी प्रसाद

रसोइया को दस वर्ष की सेवा अवधि विस्तार देने की मांग

प्रदेश महासचिव गीता मंडल ने कहा कि विद्यालय मे कार्य के दौरान रसोइयों को कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है. बावजूद इसके रसोइया को नियमित मानदेय नही मिलता है. रसोइया को दस वर्ष की सेवा अवधि का विस्तार देना चाहिए. जिला प्रभारी लीलावती देवी ने कहा कि देश मे महंगाई चरम पर है. रसोइया को वर्ष मे दो बार महंगाई भत्ता मिलना चाहिए. उन्होंने कहा सेवानिवृत रसोइयों के लिए पेंशन योजना लागू करने की मांग की. सभा के बाद एक 12 सूत्री मांग पत्र जिला शिक्षा अधीक्षक को सौंपा गया. मौके पर रीना देवी, पानपति देवी, शांति देवी, जीरा देवी व चिंता देवी समेत कई विद्यालय रसोइया उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-power-crisis-is-increasing-overloading-reached-in-danger-zone/">धनबाद:

बढ़ता ही जा रहा है बिजली संकट, डेंजर जोन में पहुंची ओवरलोडिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही