Search

 
 
 

लातेहारः पीएम मोदी के 11 साल के कार्यकाल में देश का तेज विकास हुआ- रेणु देवी

रेणु देवी ने कहा कि 11 वर्षों में देश का जितना विकास हुआ है, उतना पिछले 50-60 सालों में भी नहीं हुआ था.
 

Latehar : केंद्र में मोदी सरकार के 11 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में लातेहार जिला भाजपा ने कार्यशाला का आयोजन किया. शहर के धर्मपुर विवाह मंडप में  आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी ने की. भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेणु देवी व मंत्री आशा देवी ने विशेष रूप से भाग लिया. रेणु देवी ने कहा कि 11 वर्षों में देश का जितना विकास हुआ है, उतना पिछले 50-60 सालों में भी नहीं हुआ था. पीएम मोदी के कार्यकाल में देश का तेजी से विकास हुआ.  भारत पूरे विश्वद में एक शक्ति बन कर उभरा है. 

नगर अध्य.क्ष विवेक चंद्रवंशी ने कहा कि आज पूरा विश्वउ भारत का लोहा मान रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मे देश सुरक्षित है. मौके पर भाजपा की जिला उपाध्यक्ष उषा देवी, वरीय नेता मनमोहन चंद्रवंशी, नगर मंडल उपाध्यक्ष सुकन्या देवी, अमर विश्वकर्मा, नगर मंत्री सोनू सिंह, बबन मांझी, जितेंद्र कुमार, हैप्पी साहू, मिलन शुक्ला, कलावती देवी, सीमा, कंचन कुमारी आदि उपस्थित थीं. मंच संचालन सोनू अमितेश तिवारी सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन बबन मांझी ने किया. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही