Search

 
 
 

लातेहार : डीलर पर अगस्त माह का राशन नहीं देने का लगा आरोप

 
Latehar :  जिले के बरवाडीह प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को उपायुक्त के निर्देश पर साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने ग्रामीणों की समस्याओ को सुना. जनता दरबार में ग्रामीणो ने कई जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों पर अगस्त माह का राशन नहीं देने का आरोप लगाया. इस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अनूज शरण को जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके अलावा जनता दरबार में ग्रामीणों ने राशन, पेंशन और आवास योजना का लाभ देने की मांग की. जनता दरबार में बीडीओ ने आधा दर्जन लाभुकों को पेंशन स्वीकृति दी. जनता दरबार में प्रखंड सहायक सुषमा कुमारी, प्रखंड समन्वयक दीपक कुमार, अरुण कुमार व उप मुखिया सुल्तान अंसारी उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें–झारखंड">https://lagatar.in/jmm-released-a-panel-list-of-11-leaders-to-present-the-partys-side-in-the-media-2/">झारखंड

में भाजपा की पेंच कसने पहुंचे लक्ष्मीकांत बाजपेयी, 5 दिन करेंगे प्रवास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही