Search

 
 
 

लातेहार: डीसी ने बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिला कर अभियान का शुभारंभ किया

लातेहार के उपायुक्त संदीप कुमार ने आज रविवार को सदर अस्पताल परिसर में बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिला कर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का शुभारंभ किया. उन्होंने मौके पर कहा कि आज पूरे देश से पोलियो का एक भी केस नहीं है, लेकिन एहतियात जरूरी है.
 

Latehar : लातेहार के उपायुक्त संदीप कुमार ने आज रविवार को सदर अस्पताल परिसर में बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिला कर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का शुभारंभ किया. उन्होंने मौके पर कहा कि आज पूरे देश से पोलियो का एक भी केस नहीं है, लेकिन एहतियात जरूरी है.

 

उपायुक्त (डीसी) ने कहा, हमें पोलियो को जड़ से समाप्त करना है और इसके लिए आम जनसभागिता आवश्यक है उपायुक्त ने बताया कि पूरे देश में 28 से लेकर 30 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत शून्य से पांच साल के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है.

 

डीसी ने जिले वासियों से पल्स पोलियो की खुराक के लिए बनाए गए बूथों में जाकर अपने बच्चों को खुराक दिलाने के अपील की. साथ ही उन्होंने कहा कि 29 और 30 जून को स्वास्थ्य कर्मी डोर टू डोर जाकर बच्चों को खुराक देंगे, लेकिन इसमें छूट जाने का अंदेशा रहता है. कोशिश की जानी चाहिए कि आप अपने बच्चों को ले कर बूथ तक जाएं और दवा पिलाएं.

 

डीसी  ने कहा कि इस कार्य में स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा आंगनबाड़ी सेविका और सहिया दीदी का बहुमूल्य योगदान है.  उन्होंने  इसके लिए उन्हें बधाई दी. डीसी ने जिले वासियों से इस अभियान पर सफल बनाने की अपील की.  मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर राजमोहन खलको ने भी इस अभियान को सफल बनाने का अपील की.  इस अवसक पर जनप्रतिनिधि और अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही