Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार :  उपायुक्त ने कहा - नीलाम्बर-पीताम्बर के वंशजों के गांव कोने के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार एवं प्रशासन कटिबद्ध

Advertisement
Advertisement
Arjun Viswakarma Latehar : अमर शहीद नीलाम्बर पीताम्बर के शहादत दिवस पर उपायुक्त लातेहार ने कोने गांव में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर  माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इसके बाद वे वीर शहीद नीलाम्बर पीताम्बर के शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुये. कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि नीलांबर-पीतांबर वीर योद्धा थे. उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना प्राण न्योछावर कर दिया..   नीलाम्बर-पीताम्बर देश तथा समाज के लिए प्ररेणास्रोत हैं. वर्तमान परिपेक्ष्य में उनकी शहादत को याद रखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि नीलाम्बर-पीताम्बर के वंशजों के गांव कोने के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार एवं प्रशासन कटिबद्ध है. इसे भी पढ़ें-बीरभूम">https://lagatar.in/modi-to-hold-meeting-with-bengal-bjp-mps-on-wednesday-over-birbhum-violence/">बीरभूम

हिंसा को लेकर मोदी बुधवार को बंगाल बीजेपी सांसदों संग करेंगे बैठक कोने गांव में आयोजित आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वतंत्रता सेनानी नीलांबर-पीतांबर के वंशज समेत अन्य लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया था. जिसमें से शहीद नीलाम्बर पीताम्बर के वंशज रामनंदन सिंह के अंबेडकर आवास का निर्माण कार्य काफी हद तक हो चुका है. इसे भी पढ़ें-राशन">https://lagatar.in/instructions-to-monitor-ration-lifting-and-distribution-strict-action-will-be-taken-on-negligence-dc/">राशन

उठाव एवं वितरण की निगरानी का निर्देश, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीसी सरना स्थल की चारदीवारी निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है. धुमकुड़िया भवन निर्माण का कार्य भी छत तक हो चुका है. रामनन्दन सिंह के घर तक पीसीसी पथ का निर्माण पूरा हो चुका है. रामनंदन सिंह के गाय शेड का निर्माण पूरा हो चुका है. कोने गांव में सोलर आधारित लिफ्ट इरिगेशन का निर्माण एवं सोलर स्ट्रीट लाइट लगायी गयी है. कोमल खरवार को पंपसेट 90 प्रतिशत अनुदान पर दिया गया है. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-awareness-campaign-on-cleanliness-and-health-is-being-run-in-various-blocks-of-the-district-for-nutrition/">पलामू

: पोषण के लिये जिले के विभिन्न प्रखंडों में चलाया जा रहा है स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान बिनोद परहिया के घर तक पेवर्स ब्लॉक का निर्माण, सत्येन देवी एवं शांति देवी के लिए सब्जी उत्पादन इकाई का निर्माण पूर्ण हो चुका है.उपायुक्त ने कहा जिला प्रशासन गांवों में मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने एवं सभी सुयोग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिये गंभीरतापूर्वक कार्य कर रहा है.मौके पर निदेशक आईटीडीए विन्देश्वरी ततमा, डीपीओ संतोष भगत , वीर शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर के वंशज रामनंदन सिंह, कोमल खरवार एवं ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही