Search

 
 
 

लातेहार : अयोध्या से लाये गये अक्षत कलश का भ्रमण कराया गया

 
Latehar: श्रीराम की नगरी अयोध्या से आसे पूजित अक्षत कलश का भ्रमण सोमवार को सदर प्रखंड के पांडेयपूरा ग्राम में कराया गया. इससे पहले गांव के शिव मंदिर में अक्षत कलश पूजन किया गया. इसके बाद मंदिर परिसर से पंचायत सचिवालय तक गांव का भ्रमण कराया गया. इस दौरान ग्रामीणों ने कलश व अक्षत लेकर जय श्री राम का जयघोष किया. गांव भ्रमण के बाद कलश पुन. मंदिर परिसर पहुंचीं. यहां पूर्व उपमुखिया पारस प्रसाद ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण का प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा. इसी को लेकर लोगों को निमंत्रण देने के लिए पुनीत अक्षत के साथ गांव का भ्रमण किया गया है. उन्होंने उस दिन अपने अपने घरों में घरों में दीप जलाने व पास के मंदिर में जाकर पूजा करने की अपील किया. मौके पर वीरेंद्र प्रसाद, रामगती प्रसाद, बसंत प्रसाद, जगदीश साव, सत्यनारायण शुक्ला, सुदामा शुक्ला, नवल प्रसाद, सुधीर प्रसाद, दिलीप प्रसाद,संजय प्रसाद, काशी प्रसाद समेत गांव के कई ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/weather-will-change-in-jharkhand-chances-of-rain-from-3-to-6-january/">झारखंड

में बदलेगा मौसम, 3 से 6 जनवरी तक बारिश के आसार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही