Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: रामनवमी पर्व को लेकर महासमिति ने चलाया अर्थ संग्रह अभियान

Latehar: लातेहार में रामनवमी पूजा महासमिति सह महावीर मंदिर मुख्य अखाड़ा ने पूजा की तैयारियां शुरू कर दी है. महासमिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार के नेतृत्व में महासमिति के सदस्य रामनवमी पूजा के विभिन्न आयोजनों में अपनी सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं. महासमिति के महामंत्री अंकित कुमार पांडेय की अगुवाई में शहर में अर्थ संग्रह अभियान चलाया गया. शहर के मुख्य पथ व आसपास के क्षेत्रों से आवासीय व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से अर्थ संग्रह किया गया. व लोगों से रामनवमी के सभी आयोजनों में भाग लेकर आयोजन को सपल बनाने की अपील की गयी. अंकित पांडेय ने बताया कि इस साल भी महासमिति के द्वारा रामनवमी पूजा की भव्य तैयारियां की जा रही है. शहर में झंडा लगाया जा रहा है. इसके अलावा मंगलवारीय जुलूस भी निकाली जायेगी. रामनवमी के दिन पूजा अर्चना के बाद अपराह्न तीन बजे से मुख्य अखाड़ा से शोभा यात्रा निकाली जायेगी. नगर भ्रमण के बाद बाजारटांड़ में कौशल प्रदर्शन व पुरस्कारों का वितरण किया जायेगा. मौके पर गौरव दास व विवेक चंद्रवंशी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ेंलातेहार:">https://lagatar.in/latehar-on-the-initiative-of-the-mp-a-woman-suffering-from-cancer-got-rs-3-lakh-for-treatment/">लातेहार:

सांसद की पहल पर कैंसर पीड़ित महिला को इलाज के लिये मिले 3 लाख रुपये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही