Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: विधायक ने रखी कब्रिस्तान के चहारदीवारी निर्माण की आधारशिला

Latehar: लातेहार जिला के बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के पहाड़तली में कब्रिस्तान की चाहरदीवारी निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई. मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कल्याण विभाग मद से चाहरदीवारी निर्माण की आधारशिला रखी. भूमि पूजन के बाद विधायक व जिप सदस्य संतोषी शेखर व अन्य अतिथियों ने नारियल फोड़ा और फिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया. इस दौरान विधायक ने कहा कि कब्रिस्तान चाहरदीवारी निर्माण कार्य की मांग लंबे समय से की जा रही थी. जनहित को देखते हुए इसका निर्माण कराया जा रहा है. जिप सदस्य संतोषी शेखर ने कहा कि लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना जन प्रतिनिधियों का दायित्व होता है, इसी के तहत इस निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई है.

ये रहे मौजूद

मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम असारी , कलाम अंसारी, अजय चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, विजय बहादुर सिंह, रविंद्र राम, जय प्रकाश रजक, अजय सिंह बिट्टू , अख्तर खान , रिंकी खान, शिवानंद तिवारी, निजाम अंसारी,असलम खान, प्रेम कुमार अधूरा, कुलेश्वर सिंह, रविंद्र पासवान, राजदीप रिक्की, अवधेश मेहरा, साबिर अंसारी, मुटकुम राम, समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-corporation-should-remove-encroachment-only-after-making-alternative-arrangement-for-shopkeepers-chandraprakash/">धनबाद

: दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था होने के बाद ही अतिक्रमण हटाए निगम- चंद्रप्रकाश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही